बाल साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023

23 जून, 2023 को साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने 2023 के बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें 22 साहित्यकारों के नामों की घोषणा की गई हैं

इस पुरस्कार में मैथिली भाषा के लिये अक्षय आनंद सन्नी के नाम का अनुमोदन किया गया है, जो उनके कविता संग्रह 'ओल कतरा, झोल कतरा' के लिये दिया जाएगा।

सन्नी की यह पुस्तक 2017 में प्रकाशित हुई था ।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

22 जून, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, जो सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बिहार की शेखपुरा जिले के गवय गाँव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम गायत्री कुमारी को वर्ष 2023 के लिये 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल' पुरस्कार से सम्मानित किया।

गायत्री कुमारी को यह पुरस्कार उनके सेवा कार्यों को देखते हुए दिया गया है। इन्होंने परिवार नियोजन, टीकाकरण, कोविड-19 महामारी के दौरान योद्धा के रूप में काम करने के साथ-साथ पुरुष नसबंदी के अभियान में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है।

स्मिता कुमारी ने योगा में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

21 जून, 2023 को बिहार के नालंदा जिले के बसानपुर गांव की स्मिता कुमारी ने सेंटर स्प्लिट होल्डिंग (समकोणासन, योग) में 3 घंटे 10 मिनट और 12 सेकेंड तक योग की एक ही मुद्रा में खड़ी होकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

29 वर्षीया स्मिता अदाणी ग्रुप के हेल्थ केयर डिपार्टमेंट के साथ पिछले चार सालों से इन-हाउस योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में जुड़ी हैं। गुजरात में उन्हें अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सम्मानित भी किया।

उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से अपना रिकॉर्ड सर्टिफिकेट हासिल किया।

विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

20 जून, 2023 को महावीर मंदिर न्यास बोर्ड की ओर से पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में बनने वाले विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

बिहार के महावीर मंदिर पटना के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया चकिया पथ पर कैथवलिया - बहुआरा में विराट रामायण मंदिर न केवल विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर होगा, बल्कि इस मंदिर में विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग भी स्थापित होगा।

बिहार के महावीर मंदिर पटना के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया चकिया पथ पर कैथवलिया - बहुआरा में विराट रामायण मंदिर न केवल विश्व का सबसे ऊँचा मंदिर होगा, बल्कि इस मंदिर में विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग भी स्थापित होगा।

महावीर मंदिर पटना के सचिव ने कहा कि वर्ष 2025 के सावन महीने तक इस मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो जाएगी। महाबलिपुरम में 250 टन वजन के ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान को तराशकर मुख्य शिवलिंग के साथ सहस्रलिंगम् भी बनाया जा रहा है।

शिवलिंग का वजन 200 टन, ऊँचाई 33 फीट और गोलाई 33 फीट होगी। विदित है कि आठवीं शताब्दी के बाद सहस्रलिंगम् का निर्माण भारत में नहीं हुआ है।

Thanks for watching

For What Patna is Famous For?

ये जानने के लिए 'Learn More' पर क्लिक करें