Dangal Movie की Actress – Suhani Bhatnagar का हुआ निधन, मांत्र 19 साल की थी, जानिए पूरी जानकारी

Share

आमिर खान की Dangal Movie की चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर जिन्होंने बबिता फोगट का किरदार निभाया था महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद एम्स में इलाज चल रहा था।

कुछ दिन पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था। इसी बीमारी के चलते शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। शनिवार को ही सुहानी का सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कौन थी सुहानी भटनागर?

सुहानी भटनागर एक चाइल्ड आर्टिस्ट थी जिन्होंने आमिर खान की 2019 मूवी “दंगल” में जाने माने रेस्टलेर बबिता फोगट की बचपन का किरदार निभाया था। सुहानी भटनागर को उसके बाद बहुत फेम मिला और उसके बाद उन्होंने बहुत सारे ऐड्स में भी काम किया था।

पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में आना चाहती थीं
‘दंगल’ में सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल किया था। इस फिल्म के अलावा वो कुछ टीवी एड में भी नजर आई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने काम से ब्रेक लेकर पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि वो पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में वापसी करेंगी।

3 साल पहले किया था आखिरी पोस्ट
सुहानी सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती थीं। उनकी आखिरी पोस्ट 25 नवंबर 2021 की थी। इस फोटो में सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए थे। सुहानी का लुक काफी बदल गया था और वो पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई थीं।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है ‘दंगल’
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 2,023 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास रचा था। नितेश तिवारी निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आमिर खान ने रेसलर महावीर फोगाट का रोल प्ले किया था। उनके अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

जानिए 2024 में घर बैठे एंड्राइड मोबाइल से ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए |Ghar Baithe Android Mobile Se Online Paise Kaise Kamaye

Leave a Comment